बोरॉन 20% यह बोरॉन सूक्ष्म पोषक तत्व खाद है, जिसमें 20% बोरॉन घुलनशील स्वरूप में पाया जाता है। यह विशेष रूप से विभिन्न फसलों में बोरॉन की कमी को रोकने और सुधारने के लिए उपयोग किया जाता है।
मुख्य विशेषताएँ एवं उपयोग से लाभः
– यह फूल विगलन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
– इसके उपयोग से फसल का स्वाद, आकार, रंग और उत्पादन बढ़ता है।
– यह पौधों की जड़ों की वृद्धि (रूट एलॉन्गेशन) बढ़ाने में, तथा वृद्धि हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
– यह फूल निर्मिती की प्रक्रिया और फल सेटिंग को बढ़ाता है।
– यह दानों को भरने (ग्रेन फिलिंग), फलों में शर्करा मात्रा तथा फलों के आकार को बेहतर बनाता है।
– यह पत्तियों में रंग (पिग्मेंटेशन) और पानी धारण क्षमता को बढ़ाता है।
फसलेंः सभी फल और सब्जी वाली फसलें।
प्रयोग विधिः पहला छिड़कावः फूलधारणा से ठीक पहले।
दूसरा छिड़कावः पहले छिड़काव के १०-१२ दिन पश्चात।
टिप्पणी: फसल अवधि के दौरान दो बारछिड़काव बोरॉन की आवश्यकता को पूरा करने हेतु पर्याप्त है।
मात्रा: छिडकांव: १.० से १.५ ग्राम प्रति लिटर पानी।
ड्रोन द्वारा छिडकांव: २.० से ३.० ग्राम प्रति लिटर पानी।
जिंक सल्फेट मोनोहाइड्रेट जिंक 33% आमतौर पर जिंक सल्फेट मोनोहाइड्रेट को संदर्भित करता है जो एक सूक्ष्म पोषक तत्व (माइक्रोन्यूट्रिएंट) उर्वरक है। इसका उपयोग पौधों में जिंक की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है। यह पौधों के विकास में बेहद महत्वपूर्ण है और एंजाइम सक्रियण, प्रोटीन संश्लेषण तथा हार्मोन उत्पादन में प्रमुख भूमिका निभाता है।
जिंक २१% (जिंक सल्फेट हेप्टाहाइड्रेट) एक उर्वरक है जिसमें २१% जिंक और १०% सल्फर होता है। इसे पौथों में जिंक की कमी दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह एक आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है जो एंजाइम, प्रोटीन और ऑक्सिन जैसे हार्मोन के निर्माण में सहायता करके पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देता है। यह उत्पाद कई प्रकार की फसलों के लिए प्रभावी है और पैदावार, फलों की गुणवत्ता तथा पौधों की ठंड सहनशीलता को बढ़ाने में मदद करता है।
Reviews
There are no reviews yet.